Gahoi Shakti

All Pages

Gahoi Shakti
Gahoi Shakti user profile

User Name

Latest News & Updates

Stay informed about our community's activities and achievements

31-01-2026 Gwalior

गहोई शक्ति द्वारा न्यू ईयर 2026 समारोह का आयोजन

होई शक्ति जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री अशोक कस्तवार जी, डी एस पी श्री राजेंद्र बड़ेरिया जी, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री एस के कंथरिया जी, पार्षद श्री अंकित कठठ्ल जी, वरिष्ठ बृहत्तर ग्वालियर के अध्यक्ष श्री सुरेश निगोती जी, बृहत्तर महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती अलका पहारिया जी, संस्था के अध्यक्ष श्री प्रदीप पहारिया जी, बृहत्तर ग्वालियर अध्यक्ष श्री दिलीप तपा जी सहित सामाजिक बंधुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हाऊजी गेम, कपल गेम और बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। अतिथियो द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रात्रिभोज का आनंद लिया। समिति के सभी पदाधिकारीयों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं इतने सुंदर आयोजन के लिये बहुत बहुत आभार
News
15-06-2025 Gwalior

गहोई शक्ति एजुकेशन : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स का किया सम्मान

गहोई शक्ति एजुकेशन संस्था की ओर से शनिवार को कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट ले दिनों प्रदर्शन (90 फीसदी अंक) करने वाले नाधुनिक छात्रों का बाल भवन में सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश में मारे कस्तवार थे, अध्यक्षता सुरेश दादा ने थाटीपुर की । विशेष अतिथि दिलीप तपा अध्यक्ष र्थना की ग्रेटर ग्वालियर थे। कार्यक्रम में सुधीर को इस रावत ने गहोई शक्ति संगठन के गठन की आवश्यकता, उसके उद्धेश्यों और समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। उन्होंने एजुकेशन चैप्टर के अंतर्गत चल क्रैश में रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया या गया। कि किस प्रकार यह चैप्टर शिक्षा के क्षेत्र सपन में नई सोच और नई दिशा देने का कार्य शंखवार कर रहा है। इस मौके पर गहोई शक्ति एजुकेशन चैप्टर के शिक्षाविद सदस्यों ने विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसलिंग सत्र का भी आयोजन किया। विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों डॉ. विवेक गुप्ता, एसके कंथारिया संस्कार पब्लिक स्कूल, संदीप निगोतिया शर्पज स्कूल, अरविंद नीखरा कॅरियर पैवर, हिमांशु पिपरसेनिया जीनियस एकेडमी अमरदीप शिखर कोचिंग ने बच्चों को उनकी रुचियों और क्षमताओं के अनुसार मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर 100 से अधिक विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
28-04-2025 Indore

गहोई समुदाय के अग्रणी उद्यमियों की पहल

गहोई समुदाय के अग्रणी उद्यमियों की पहल
15-04-2022 Jabalpur

महाकौशल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

दीप प्रज्ज्वलन, सूर्य भगवान के पूजन- सूर्य स्तुति, महासभा संस्थापक श्रीयुत नाथूराम जी रेजा के तैलचित्र पर माल्यर्पण, महासभा ध्वजगीत के साथ अ भा गहोई वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री केदारनाथ रूसिया जी के मुख्य आतिथ्य एवं श्री शिवकुमार नीखरा जी पूर्व अध्यक्ष महाकौशल क्षेत्र के विशिष्ट आतिथ्य में महाकौशल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा की कार्यकारिणी बैठक- होटल युवराज इन विजयनगर, जबलपुर में प्रातः 10:45 बजे प्रारम्भ हुई। बैठक की अध्यक्षता महाकौशल के अध्यक्ष सतीश सेठ ने की। बैठक में- मंत्री- श्री कृष्ण गोपाल आजाद मोदी, कोषाध्यक्ष-श्री सुधीर नौगरहिया, उपाध्यक्ष- श्री सुभाष चंद्र रावत, बैठक संयोजक- उपाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र पिपरसानिया, प्रचार मंत्री- श्री रामगोपाल बजाज गाडरवारा, संगठन मंत्री- श्री संतोष सुहाने, श्री राकेश तीतबिरासी, श्री जितेंद्र कुमार बिलैया मंडला, श्री आनंद तपा खितौला बाजार, श्री प्रशांत मरेले, श्री संतोष कठल करेली, श्री राकेश कटारे शहडोल, श्री रघुनाथ बहरे मझगवां, श्री शचेन्द्र संदीप बृजपुरिया रहली, श्री गुलाबचंद नोगरैया सिवनी, श्री ओम प्रकाश तपा कटनी, श्री केदार प्रसाद ब्रिजपुरिया, श्री ओम प्रकाश ददरया जबलपुर, श्री प्रदीप रूसिया वारासिवनी, श्री प्रकाश चंद्र चौदहा खितौला, श्री राजकुमार कनकने सिहोरा, श्री रामगोपाल ददरया, श्री जगदीश बरसैंया गाडरवारा, श्री विष्णु प्रसाद सेठ कटनी, एड.उत्तमचंद बिलैया, श्री शरद बरसैंया, श्री नितिन बरसैंया आदि अन्य समाजसेवी पदाधिकारी प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति में *महाकौशल क्षेत्र के विकास हेतु योजनाओं के क्रियान्वयन, महासभा सदस्यता, परिवार गणना, सामाजिक रीति रिवाज व विधान एकरूपता, पंचायतों के चुनाव, डिजिटल पत्रिका, आय व्यय, शिक्षा, स्वास्थ्य, शासकीय योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित कराने एवं अन्य सामाजिक क्रियाकलापों से संगठन की सक्रियता* आदि विषयों पर चर्चा में रचनात्मक सुझाव प्राप्त हुए। कार्यकारिणी बैठक शाम 5.10 पर आभार प्रदर्शन के साथ समाप्त हुई। कोरोना के दौरान महामारी के प्रकोप से सामाजिक पदाधिकारियों के दुःखद निधन को स्मरण कर द्रवित मन से सामूहिक शोक श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। सतीश सेठ अध्यक्ष- महाकौशल क्षेत्रीय सभा
07-04-2022 Vadodara

वडोदरा (गुज) में मनाया अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का 108 वाँ स्थापना दिवस

वडोदरा - 7 अप्रेल 2022 को अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का 108 वाँ स्थापना दिवस बहुत ही धूम धाम के साथ श्री कमलेश जी खर्द (लहार वाले) के ऑफिस, बालाजी विंड टॉवर, बेंकर हॉस्पिटल के बगल से, हरनी वरासिया रोड, वडोदरा में सम्मानीय रमेश बाबू गंधी (पूर्व अध्यक्ष चम्बल क्षेत्रीय सभा) के मुख्य अथिति में श्री नवल किशोर जी कुदरिया (अध्यक्ष गहोई समाज वडोदरा) ने अपने साथियों के साथ महासभा के संस्थापक परमपूज्य श्री नाथूराम जी रेजा एवं श्री बलदेव प्रसाद जी मातेले के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाम का समय होने के कारण ध्वजा रोहण व ध्वज गीत का गायन नहीं किया गया। रमेश बाबू गंधी ने महासभा स्थापना के संस्थापक श्री नाथूराम जी रेजा व बलदेव प्रसाद जी मातेले ने आज से 108 वर्ष पहले सन् 1914 में किस प्रकार संगठन खड़ा किया जब कि आवा गमन के साधन कितने सीमित होंगे। उस समय के संगठन से लेकर आज तक के महासभा के बारे में संक्षेप में जानकारी दी एवं महासभा की सदस्यता के बारे में विस्तार से बताया कि महासभा के क्यो बनना चाहिए इससे समाज को क्या लाभ है और मतदाता को क्या अधिकार है। इस सबको समझाने पर उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओ ने कार्यक्रम स्थल पर परिवार सहित सदस्यता ग्रहण की एवं अन्य परिवारों में सदस्य बनाने की योजना तैयार की। कार्यक्रम में उपस्थित श्री कमलेश जी खर्द, श्री अमित खर्द, श्री नितिन खर्द, श्री विनीत खर्द, श्री मनोज जी मातेले, श्री कमलेश जी छिरोल्या, श्री संतोष जी बिलैया, श्रीमती श्रुति बिलैया, श्री रवि गंधी, श्री रामनिवास गुप्ता, श्री चंद्रशेखर बरसैयां, नवल किशोर कुदरिया, श्री रमेश बाबू गंधी सहित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम उपरांत श्री कमलेश खर्द द्वारा दिया गया स्वादिष्ट स्वल्पाहार का आनंद प्राप्त किया। आभार श्री मनोज जी मातेले (पूर्व अध्यक्ष- गहोई समाज वडोदरा) द्वारा किया गया। मनोज मातेले, वडोदरा
×

Copyright © 2026 Gahoi Shakti Jan Kalyan Samiti India All rights reserved.